Home उत्तराखंड वॉक रेस में उतराखण्ड ने जीते 2 रजत ओर 1 कांस्य पदक

वॉक रेस में उतराखण्ड ने जीते 2 रजत ओर 1 कांस्य पदक

38
0

गुजरात:36वें राष्ट्रीय खेल, में उतराखण्ड ने वाक रेस प्रतियोगिता में 2 रजत ओर 1 कांस पदक जीता।
गांधीनगर में आयोजित 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उतराखण्ड के वाक रेसरो ने अपना लोहा मनवाया है।
कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि सूरज पवार ने 20 किमी दौड़ में 1 घंटा 26 मिनट 24 सेकेंड के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता।. मानसी नेगी ने 20 किमी दौड़ में 1 घंटा 41 मिनट 28 सेकेंड के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता।
. रेशमा पटेल ने 20 किलोमीटर की दौड़ में 1 घंटा 42 मिनट के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता ।