गोपेश्वर, 19 जुलाई। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, जनपद शाखा चमोली का वार्षिक अधिवेशन रविवार को अलकनंदा वन प्रभाग के गोपेश्वर स्थित वन चेतना केंद्र में संपन्न हुआ। अधिवेशन में निर्धारित एजेंडे के अनुसार पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं चुनाव अधिकारी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ रेंज डब्बल सिंह खाती मौजूद रहे। उनके साथ प्रांतीय अध्यक्ष वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखंड सचिन सिलोड़ी, जिला मंत्री वन बीट अधिकारी संघ चमोली प्रमोद देवराड़ी तथा सहायक वन कर्मचारी संघ चमोली-रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष अनूप पंवार ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
निर्विरोध गठित नई कार्यकारिणी में चन्द्र प्रकाश सेमवाल को अध्यक्ष, सुमित बिष्ट को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार पंवार को महामंत्री तथा संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अधिवेशन में फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप खंडूड़ी, पूर्व महामंत्री राकेश चंद्र, जसवंत सिंह फर्वाण, विनय कुमार, अमित रावत, जयप्रकाश कंडारी, शंकर सिंह रावत, पुष्कर सिंह, विजय चौहान, राजेंद्र गुसाईं, प्रदीप सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह भंडारी, रमेश सिंह रावत, तबरेज अली सहित वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों से लगभग 40 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








