Home सोशल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को भेजी...

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को भेजी राखी

24
0
 सीमा पर तैनात जवानों के लिये राखी भेजती महिलाएं।

 

सीमा पर तैनात जवानों के लिये राखी भेजती महिलाएं।

जोशीमठ। जोशीमठ में शनिवार कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने भारत-तिब्बत सीमाओं पर तैनात आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के लिये राखी भेजी। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व को जहाँ पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं देश की सीमाओं की रक्षा के चलते कई भाई अपने बहनों तक नहीं पहुंच पाते। ऐेसे में सीमा पर तैनात जवानों को राखी भेजकर आभार और स्नेह प्रकट किया है। इस मौके पर धनेश्वरी राणा, सुषमा रतूड़ी, कुसुम सती, सुरभी शाह, गरिमा और मालती आदि मौजूद थे।