चमोली : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। इसी क्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जनपद चमोली पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कई मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों की आवाज बनकर जनहित के कार्य करने तथा भाजपा सरकार की गलत नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी, डॉ. जीतराम, शेखर पल्लव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उषा रावत, वीरेंद्र रावत, मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, अरविंद नेगी, मन्नू नेगी, संदीप नेगी, कृष्णा सूर्य पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








