चमोली : जनपद के सभी विकासखंड प्रमुखों के बीच जिला स्तर पर प्रमुख संगठन के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जनपद चमोली के सभी ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से ज्योतिर्मठ के प्रमुख अनूप सिंह नेगी को निर्विरोध प्रमुख संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की गई। सभी प्रमुखों ने संगठन को मजबूत करने तथा विकासखंडों की समस्याओं को संयुक्त रूप से उठाने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी एवं अनूप सिंह नेगी सहित जनपद के तमाम ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








