Home राजनीति एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के निलंबन पर चमोली संगठन में नाराजगी

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के निलंबन पर चमोली संगठन में नाराजगी

23
0

चमोली। छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रदर्शन के बीच चमोली जिला अध्यक्ष बिपिन फरस्वाण के निलंबन का मामला सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष विवेकास नेगी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में फरस्वाण पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
छात्र संघ चुनाव के दौरान एनएसयूआई ने प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाई। वहीं श्रीनगर विश्वविद्यालय महासंघ चुनाव में एनएसयूआई के ललित कुमार महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चमोली में जिला अध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई के बाद जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव में चमोली एनएसयूआई ने बेहतर प्रदर्शन किया है। चुनाव में एनएसयूआई के समर्थन में 8 यूआर के साथ महासचिव पद पर भी संगठन समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन मे 27 यूआर बताए गए हैं और विक्की चौहान अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के निलंबन के मामले में प्रदेश संगठन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है।