पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लाक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलवाड़ी के पास सवारियों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं। सभी महिलाएं रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फार्म भरने गई थीं। वहां से वापस लौटते समय कलवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने का काम शुरू किया। पांच घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की सूचना है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








