Home राजनीति  जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पर लगाये गये आरोप की जांच होने...

 जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पर लगाये गये आरोप की जांच होने तक जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार हों सीजः महेन्द्र भटट

23
0

चमोलीः जिले में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भटट ने जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाये, और जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पर लगाये गये आरोपों की जांच होने तक अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की।
चमोली में कुछ दिन पूर्व से जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली और पूर्व कैबिनेट मंत्री पर पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्षमण सिंह रावत द्वारा भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाये गये थे जिनका अध्यक्ष जिला ंपंचायत द्वारा खण्डन किया गया था, शनिवार को एक बार फिर से बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भटट ने जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस संगठन को चुनौती दी कि अगर उपाध्यक्ष द्वारा लगाये गये सभी आरापे झूठे हैं तो फिर कांग्रेस द्वारा अब तक जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाया गया। वहीं उन्होेंने कहा 2013 नन्दा देवी राज जात यात्रा मेें तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए आर्थिक क्षति न होने की रिर्पोट जारी की, लेकिन सवाल टेण्डर प्रक्रिया में अनियमितता का आज भी जस का तस है इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी को किसी भी तरह की क्लीन चिटट नहीं मिली है। भटट ने कहा कि सरकार से वे मांग करते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली पर लगे सभी आरोपों की गंभीरता से जांच हो और जांच स्पष्ट होने तक अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज हों,
विधायक महेन्द्र भटट ने पूर्व कैबिनेट मेंत्री राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि अगर राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में शािमल होते तो उनका स्वागत है और भाजपा संगठन सभी को अनुशासन में रखता हैं ।