पीपलकोटी टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 19 सुरक्षित बाहर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद रातभर राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल करीब तीन किलोमीटर लंबी है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा और पानी आने से अंदर काम कर रहे लोग फंस गए।
प्रशासन के अनुसार टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। रातभर चले अभियान में अब तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए टनल के अंदर गए सभी छह बचावकर्मी भी सुरक्षित बाहर आ गए हैं। घटना में अब तक सात लोगों की मृत्यु की सूचना है।
रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही हैं।
मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित तकनीकी एवं विशेषज्ञ टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं। मलबे और पानी की चुनौती के बीच बचाव दल सावधानी और समन्वय के साथ शेष लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों को सभी आवश्यक संसाधनों और तकनीकी सहायता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








