Home उत्तराखंड भाजपा मंडल की पीपलकोटी में बैठक

भाजपा मंडल की पीपलकोटी में बैठक

24
0

भाजपा पीपलकोटी नगर मंडल की ओर से रविवार को बिरही में पन्ना प्रमुख बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के लिये पन्ना प्रमुख के महत्व, जिम्मेदारियां और उपयोगिता के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
बैठक में नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल व मंडल महामंत्री वीरेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई है। वहीं पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारियां, महत्व और उपयोगिता पार्टी के सतत विकास के लिये बड़ी हैं। पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का सम्मान मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के लिये प्रत्येक व्यक्ति तक पार्टी की रीति और नीति पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, तारा थपलियाल, रमेश बंडव्वाल, चन्द्रकला तिवारी, हर्षवर्धन मैठाणी, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद थे।