Home राजनीति भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, बूथ स्तर तक मजबूत:काला

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, बूथ स्तर तक मजबूत:काला

17
0

गोपेश्वर:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल लोकसभा प्रभारी पुष्कर कला इन दिनों सभी 14 विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलकर बड़े अंतर से विजई होने की ठोस रणनीति बनाने में लगे हुए हैं इसी परिपेक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी के बद्रीनाथ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कोर कमेटी एवं विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ अनेकों बातों पर मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के गुरु बताएं। आज भारतीय जनता पार्टी के बद्रीनाथ विधानसभा कार्यालय में कोर कमेटी एवं विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्यों से रूबरू होते हुए लोकसभा पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी पुष्कर कला ने कहा कि मैं विगत कई दिनों से पूरी संसदीय क्षेत्र के विधानसभाओं का भ्रमण कर रहा हूं मेरे राजनीतिक जीवन में ऐसी लहर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मैंने कभी ही नहीं देखी आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह के साथ पार्टी का प्रचार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जनता भी प्रसन्नचित होकर केंद्र सरकार हो अथवा राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ अथवा आसपास के बूथों पर ही प्रचार का क्रम रहेगा हमें शक्ति केंद्रों को केंद्रित करते हुए प्रचार प्रसार करना होगा हमारा नारा बूथ जीत तो चुनाव चुनाव जीता है और हमें चुनाव में बूथ प्रबंधन एवं पन्ना प्रमुखों को साथ लेकर प्रचार प्रसार करना होगा इतना ही नहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के बारे में गहराई से जानकारियां ली और कार्यकर्ताओं के सुझावों को अमल में लेने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुनवा निरंतर बड़ा है वर्तमान समय में बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ज भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद के पद पर नवाजा है और वर्तमान समय में पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी की ताकत आज बद्रीनाथ विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे जनपद चमोली में दुगनी हो गई है उन्होंने कहा कि इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा के इस चुनाव में अवश्य दिखेगा। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मेरे समर्थित सभी कार्यकर्ता सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और मैं भी स्वयं पूरे क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करूंगा इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के पास वर्तमान समय में हताशा और निराशा के अलावा कुछ नहीं है और कांग्रेस अपने भ्रामक प्रसारों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है परंतु जनता समझदार है और कांग्रेस को मुह खानी पड़ेगी। बद्रीनाथ विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सशक्ति एवं मजबूत है और हमारी बूथ पन्ना प्रमुखों को सक्रिय कर प्रचार प्रसार का माध्यम आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगे।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पुष्कर कला निवर्तमान जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी विधानसभा प्रभारी विनोद नेगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान महिला मोर्चा की गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदन सिंह बिष्ट एडवोकेट डीपी पुरोहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह वर्तवाल भागीरथी कुंजवाल कल पाठक नंदी राणा लक्ष्मी बिष्ट मंडल अध्यक्ष कप्तान महेंद्र सिंह राणा दसौली मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत उमेश भट्ट युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार दीपक भट्ट मोहन सती संजय वर्तमान अमित मेडी ईश्वर सिंह देवी प्रसाद कोठियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा ने किया