Home उत्तराखंड चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने...

चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

216
0

चमोली : नंदानगर सीएचसी में तैनात चिकित्स्क डॉ रोहित चौहान पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी बायला थाना चकराता देहरादून* द्वारा थाना नन्दानगर (घाट) पर आकर तहरीर दी कि रात्रि में आकस्मिक कक्ष ड्यूटी के दौरान उनके साथ 06 युवकों द्वारा मारपीट,गाली गलौच,जान से मारने की धमकी दी व अस्पताल की संपति को क्षति पहुँचायी गयी है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर *मु0अ0सं0 08/23 धारा 147/332/353/504/506 भादवि ¾ उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा व्यक्ति और संस्थान (हिंसा औऱ संपति की क्षति की रोकथाम) अधिनियम 2013* में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली प्रमेन्द्र डोबाल* द्वारा थानाध्यक्ष नन्दानगर को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नन्दानगर ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए आज द अभियुक्त *1- हरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र महिपाल सिंह नेगी ग्राम मोख तल्ला थाना नन्दानगर 2- मुकेश सिंह पुत्र स्व0 कमल सिंह निवासी मोख तल्ला थाना नन्दानगर* को समय 11:10 बजे सीएचसी घाट से 100 मीटर दूर दीपक देवराडी के निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।