खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की। कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश के युवाओं द्वारा हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि कपिल आगे भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे। वहीं, कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








