Home उत्तराखंड रोजगार और महंगाई मामले में सरकार विफल

रोजगार और महंगाई मामले में सरकार विफल

33
0

गोपेश्वर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने गोपेश्वर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार से मुक्त व पारदर्शी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों से बड़े-बड़े वायदे किए। लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं घर -घर जाकर भाजपा सरकार की ना कामियों को बताएंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा भाजपा सरकार त्रिवेंद्र रावत के चार साल का कार्यकाल विफल रहा है। जनता ने जो उम्मीद भाजपा सरकार से लगाई थी। भाजपा सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हटाने का अर्थ था कि पार्टी समझ चुकी थी कि उनके नेतृत्व में सरकार वापस नहीं आ सकती है। कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार में लोग महंगाई व बेराजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटवाजी नहीं है। सब मिलकर काम कर रहे है। यादव ने कहा कि उत्तराखंड बेजरोजगारी में देश में पहले स्थान प्राप्त कर चुका है। कहा कि बेरोजगारी की दर 26 प्रतिशत बढ़कर इस राज्य ने रिकार्ड बना दिया है। गैस सिलेंडर के दाम तीन महीने में ढाई सौ रूपए बढ़ गए। कहा लाकडाउन में जो लोगों का पीड़ादायक समय रहा उसकी भरपाई भी यह सरकार नहीं कर पाई। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि जनविरोधी नीतियों का हमेशा कांग्रेस ने विरोध किया।