Home ब्रेकिंग न्यूज़ कृषि अधिकारी के कमरे पर अज्ञात ने की फायर ,पुलिस जाँच...

कृषि अधिकारी के कमरे पर अज्ञात ने की फायर ,पुलिस जाँच में जुटी

8
0

बागेश्वर: बीती शनिवार की रात अज्ञात ने मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में फायर झोंक दी। एक गोली खिड़की के दरवाजे पर लगी जबकि दूसरी अंदर तक पहुंच गई। घटना में अधिकारी बालबाल बच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को प्राथमिकी दी है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने पुलिस को दी प्राथमिकी में कहा है कि बीते शनिवार की रात लगभग 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे। उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर किए गए हैं। संयोग से उन्हें नुकसान नहीं हुआ। जिस तरह से जाली तोड़कर गोली अंदर मारी है, उससे अप्रिय घटना हो सकती थी। घटना के बाद कृषि अधिकारी ने सीओ शिवराज सिंह राणा को फोन पर सूचना दी। वहीं 112 में भी डायल किया। सीओ राणा ने तत्काल कोतवाली को सूचित किया। रात में ही पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची। लेकिन वहां से तब तक गोली मारने वाले फरार हो गए थे। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Previous articleखतौनी अध्यतन कार्य समय पर पूरा करने के डीएम ने. दिए निर्देश
Next articleसरकार द्वारा सभी महापुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है ,सरकारी तौर पर-रेखा आर्या