Home उत्तराखंड चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार गहरी खाई में गिरी, चालक...

चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार गहरी खाई में गिरी, चालक सहित दो लोगों की मृत्यु, तीन घायल

64
0

देवप्रयाग :15/10/2026 को समय 5.40 बजे प्रातः एक वैगनआर कार संख्या -HR-68 C1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी ,देवप्रयाग से लगभग 04 किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।उक्त वाहन में चालक सहित कुल पाँच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर देवप्रयाग पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु सीएचसी बागी देवप्रयाग पहुँचाया गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों को खाई से निकाला जा रहा है
दुर्घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी हैl
*घायलों का नाम पता*
(1)-उत्तम सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली ,रुद्रप्रयाग, उम्र- 33 वर्ष
(2) टीशा रावत पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग उम्र -18 वर्ष
(3)-सुनीता देवी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग उम्र-45 वर्ष
*मृतकों का विवरण*
(1)-सत्येश्वरी देवी पत्नी श्री हुकम सिंह चौहान निवासी किमखाल थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र 72 वर्ष
(2)- अनिल पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली paartoli चमोली ( चालक )