लापता महिला गंभीर घायल अवस्था में मिली, भालू ने किया हमला, टीम मौके पर
चमोली: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित पाव गांव से बुधवार को घास लेने गई एक महिला लापता हो गई। ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो एक स्थान पर महिला की दरांती व रस्सी और कुछ दूरी पर खून के धब्बे व महिला का दुपट्टा पड़ा मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला को गुलदार...
उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित...
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन निगरानी समिति की बैठक की आयोजित ।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि ईको सेंसिटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग, संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में...
वीपीएचईपी में तैनात टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों ने सीएमडी श्री आर.के. विश्नोई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
*पीपलकोटी, 17 नवम्बर 2025:* टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) के विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने आज टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री आर. के. विश्नोई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वीपीएचईपी परियोजना कार्यालय में 17.11.2025 को प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर उन्हें...
रेड क्रॉस चमोली द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्य शाला का हुवा समापन
चमोली: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चमोली शाखा द्वारा आयोजित फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट की चार दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली द्वारा यह कार्यशाला जनपद के आपदा प्रभावित नंदा नगर क्षेत्र में आयोजित की गई।...
शहीदों के नाम पर नामकरण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नामकरण कार्य शीघ्र पूरे करने के दिए निर्देश। चमोली- जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद के विभिन्न सरकारी संस्थानों, स्कूलों और सड़कों का नामकरण अमर शहीदों के नाम पर किए जाने को लेकर बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों के नाम पर नामकरण जनपदवासियों की भावनाओं से जुड़ा...
दुःखद :स्कूटी दुर्घटना में बुझे घरों के चिराग, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप एक बड़ा हादसा हो गया है इस हादसे में दो युवकों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और दो अन्य चोटिल हुए हैं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है जानकारी के अनुसार युवक स्कूटी में जा रहे थे और एक खड़ी पिकअप गाड़ी पर टक्कर हो गई...
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
*मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित* *उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह* *चमोली 10 नवंबर 2025(सू. वि.)* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...
73वें गौचर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाएँ पुख्ता: डीएम और एसपी ने ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर परखीं तैयारियाँ
आगामी 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज *जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* ने संयुक्त रूप से मेला ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। यह ऐतिहासिक मेला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14...
आरबीआई ओम्बड्समैन कार्यालय द्वारा प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देहरादून स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक के ओम्बड्समैन कार्यालय द्वारा दि 7 नवंबर 2025 को प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित राणा (AGM एवं डेप्युटी बैंकिंग ओम्बड्समैन अधिकारी, आरबीआई) ने की। कार्यक्रम में अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को बैंकिंग से जुड़ी सामान्य समस्याओं, उनके समाधान की प्रक्रिया, बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग सुरक्षा उपायों तथा...













