Home उत्तराखंड फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर द्वारा NCC कैडेट्स को अग्निशमन के सम्बन्ध दी...

फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर द्वारा NCC कैडेट्स को अग्निशमन के सम्बन्ध दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी,

17
0

चमोली :आपदा एवं राहत बचाव कार्यों में की जाने वाली कार्यवाही से कराया अवगत,पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में NCC कैडिटो के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित NCC कैडिटो को फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम द्वारा आग एवं आपदा से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सम्पूर्ण जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों से आये लगभग 550 छात्र-छात्राओं को *FSSO धीरज सिंह तड़ियाल* प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर द्वारा आग से बचाव एवं रोकथाम तथा आपदा उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी अग्नि दुर्घटना या आपदा के समय पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद में ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत सभी NCC कैडिट को नशे के दुष्प्रभावो के बारे में अवगत कराते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस दौरान कर्नल राकेश रावत एवं सूबेदार सुशील रावत द्वारा फायर सर्विस गोपेश्वर टीम द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत लाभप्रद बताते हुए चमोली पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की गयी।