Home उत्तराखंड हरेला पर्व पर अगथला वन पंचायत में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का...

हरेला पर्व पर अगथला वन पंचायत में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

24
0

चमोली, 19 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर अगथला वन पंचायत के बिनमाणा तोक में वन पंचायत सरपंच मुकेश रावत की अध्यक्षता में हरेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन प्रभाग गोपेश्वर के चमोली रेंज अंतर्गत बिरही अनुभाग के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। इस दौरान महिला मंगल दल की महिलाओं को हरेला पर्व के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिला मंगल दल की सदस्य राशनी देवी, कमला देवी, चम्पा देवी, गीता शाह, मंजू देवी, आशा देवी, सरोज देवी, सुभाषा देवी, उषा देवी, कुशा देवी, दीपा देवी, प्रीति देवी, गीता देवी, पूजा देवी, सरिता देवी, गंगा देवी, सुशीला देवी, कल्पेश्वरी देवी, हेमलता देवी, रेखा देवी, शारदा देवी, जयन्ती देवी, कल्पना देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, प्रमिला देवी, राजेश्वरी देवी, काजल देवी, प्रज्ञा देवी, शकुंतला देवी, भागीरथी देवी, सरोजनी देवी, इन्द्रकली देवी, निर्मला देवी तथा लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।