Home राजनीति प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले की हो सीबीआई जांच: राजेन्द्र भण्डारी

प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले की हो सीबीआई जांच: राजेन्द्र भण्डारी

28
0

नन्दानगर: प्रदेश में यूके एसएससी, विधान सभा के साथ विभिन्न विभागों में भर्तियो में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नन्दानगर घाट में एक विशाल रैली का आयोजन किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजा ज्ञापन।

मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नन्दानगर घाट तिराहा से बस स्टैंड तक रेली निकालकर कर सरकार के ख़िलाप जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बद्रीनात विधायक राजेन्द्र भण्डारी कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने जिस तरह के हालात तयार कर दिया है ये जनता के विश्वास पर कुठाराघात है, आज मेहनत कस युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश वासियों को जीरो टॉलरेंस का सपना दिखाया लेकिन असल स्थिति आज लोगो के सामने आई है, जिज़मे नेताओ ने अपने अपने लोगो को रिश्तेदारों को बेक डोर से नौकरी लगा दी। कांग्रेस पर भी आरोप लगाया जा रहा । उन्होंने कहा कि अब मुद्दा ये नही की घोटाला किसने किया बल्कि मुद्दा ये है कि भरष्टाचारियो के खिलाप सीबीआई जांच हो ओर किसी भी दल का विचार धारा का हो उन्हें सजा हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2002 से वर्तमान समय तक जितनी भर्तियां हुई है जिनमे घोटाले का संदेह है उनकी जांच सीबीआई से हो और हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।
हाकम सिंह केवल एक मोहरा है।

इसके पीछे ब्यूरोक्रेट ओर सफेद पोश संलिप्त है इन सबका चेहरा जनता के सामने लाना होगा। उतराखण्ड की अस्मिता के लिए एक बार फिर से बेरोजगार युवाओं महिलाओं बुजुर्गों को सड़कों पर उतरना होगा।

इस दौरान छेत्र के कई ग्राम प्रधान छेत्र पंचायत के साथ ब्लॉक कांग्रेस अद्ययक्ष सुरेन्द्र रावत, सुरेन्द्र बिष्ट, सुखवीर रौतेला, मनोज कठैत, विजय प्रसाद, रविन्द्र सिंह, सुमित अश्वाल, लक्षमण सिंह, अनिल कठैत, शिव लाल स्नेही आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हीरा सिंह बिष्ट ने किया।