Home राजनीति तिरंगा भारत की शान राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए तिरंगें का सम्मान...

तिरंगा भारत की शान राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए तिरंगें का सम्मान जरूरी:-अजेय

146
0

चमोली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर है इसी भ्रमण के दौरान विगत 2 दिनों से जनपद चमोली के प्रवास पर हैं अपने प्रवास के दौरान उन्होंने मंडल घाटी में व्यूमकेश महादेव मंदिर में जाकर भगवान शिव के चरणों एवं माता अनसूया के प्रवेश द्वार पर माथा टेक कर में प्रदेश की खुशहाली की कामना की तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय गोपेश्वर में आकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त की गई जिले की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है यहां राष्ट्र को शिवपुरी माना जाता है यहां व्यक्ति गौण हो जाता है उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जिस प्रकार से देश और दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा हुआ है वही संपूर्ण देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बल मिला है उन्होंने कहा कि देश के आजादी की 75 वर्ष में सारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस अमृत महोत्सव के गवाह है उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर विधानसभा स्तर पर मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र स्तर पर एवं बूथ स्तर पर तिरंगा समिति का गठन करना होगा और प्रत्येक गांव में बूथ समितियों को सक्रिय कर समाज में अनेकों सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक घर में सही तरीके से तिरंगा झंडा लगे और तिरंगा झंडा को लगाते समय कार्यकर्ता इस बात का ध्यान दें कि तिरंगा झंडा सीधे खड़े डंडे पर लगाना है उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक गांव में घर-घर तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन सिक्के के दो पहलू हैं संगठन के बिना सत्ता नहीं होती और सत्ता के बिना संगठन नहीं होता है इसलिए हम सबको सरकार और संगठन के साथ तालमेल बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा उन्होंने कहां की विगत चुनाव में देखा गया कि मातृशक्ति का मत प्रतिशत अधिक होता है इसलिए हम सबको हर स्थान पर मातृशक्ति का सम्मान करना भी नहीं भूलना चाहिए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनपद चमोली के सभी 18 मंडलों में एवं 145 शक्ति केंद्रों में हर घर तिरंगा के लिए टीमों का गठन किया गया है इतना ही नहीं जनपद चमोली के सभी 571 बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और कार्यकर्ता फिजिकली एवं वरसोली माध्यम से तिरंगा लगाने के लिए जानकारियां ले रहे हैं बैठक में इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजय कुमार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी विजय कपरवाण विधायक करणप्रयाग अनिल नौटियाल विधायक थराली गोपाल राम टम्टा प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान नगर पालिका अध्यक्ष करणप्रयाग दमयंती रतूड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष नंद प्रयाग हिमानी वैष्णव नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश भंडवाल प्रमुख नंदा नगर घाट भारतीय देवी प्रमुख थराली कविता देवी नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव सेमवाल ऋषि प्रसाद सती राकेश कुमार डिमरी मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी विक्रम सिंह बर्तवाल जगदीश सती राजेंद्र प्रसाद हटवाल वीरेंद्र सिंह भंडारी कुंवर सिंह कंडारी खिलाफ सिंह नेगी रणजीत सिंह नेगी महेश आनंद चंदोला नवीन नवानी झगड़ सिंह जयकृत सिंह बिष्ट मंगल नारायण महावीर सिंह रावत जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सोनू पुंडीर हेमंत सेमवाल शांति राणा झूला देवी सुभाष डिमरी बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर सिंह पवार सत्येंद्र सिंह असवाल सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत डॉक्टर सौरभ वैष्णव वीरेंद्र तमता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी भुवनेश जोशी सुरेंद्र सिंह नेगी हीरा सिंह बिष्ट देव सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया