Home Uncategorized मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रानीपोखरी हाटबजार का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रानीपोखरी हाटबजार का लोकार्पण

20
0

रानी पोखरी में बने ग्रोथ सेंटर के साथ हाट बाजार का किया लोकार्पण।

डोईवाला विधान सभा के रानी पोखरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरा स्टेट एंपोरियम और हाट बाजार का किया लोकार्पण। इस अवसर पर ग्राम्य विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतिश्नरा नन्द और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ महिला समूह की उपस्थिति में ग्रोथ सेंटर में बिक्री के लिए रखे पहाड़ी उत्पादों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर
मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत जहां क्षेत्र की तमाम स्वयं सहायता समूहों को अनुदान राशि के चेक का वितरण रानी पोखरी में करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
आज सरकार की तमाम योजनाओं से जुड़कर पोने तीन लाख महिलाएं समूह से जुड़कर अपना रोजगार स्थापित कर स्वरोजगार से जुड़ी हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरा नन्द ने रानी पोखरी में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र और विधान सभा के साथ प्रदेश का विकास तेजी से भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के समान गति से कर रही हैं।
इस अवसर पर रानी पोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला समूहों की महिलाएं और अधिकारी मौजूद थे।