Home उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस पर राजीव गांधी को किया याद, आयोजित...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस पर राजीव गांधी को किया याद, आयोजित की गोष्ठी

18
0
गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर गुरुवार को गोपेश्वर में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए पुष्पांजलि आर्पित की।
गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजीव गांधी नये भारत की आधारशिला रखने वाले दूरदर्शी जननेता थे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि के चलते देश में तेजी से तकनीकी विकास हुआ। उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने के कार्य भी किये। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, अरविंद नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, वीरेंद्र बर्त्वाल, अरुणा डंडवासी, गोपाल रावत आदि मौजूद थे।