Home उत्तराखंड भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने आपदा तैयारियों की...

भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की

7
0

चमोली: जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर जिले की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आपदा राहत एवं बचाव दलों को भी हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से नदी, नालों और गधेरों के समीप न जाएं तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके