प्रेरणा कोचिंग सेंटर हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा
चमोली: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को जिला प्रशासन चमोली द्वारा संचालित निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रेरणा कोचिंग संस्थान के नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन चमोली द्वारा सन 2019 से गोपेश्वर महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर चलाया जा...
न्यू विकास नगर के आपदा प्रभावितों ने प्रशासन पर लगाया वादा ख़िलापी का आरोप
चमोली:जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र न्यू विकासनगर के प्रभावित ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोगों के भवनों में भूस्खलन से भारी क्षति हुयी है। जिसमें समबन्धित विभाग द्वारा मोके की जांच कर भवन स्वामियों को अपने-अपने भवनों को खाली करने के नोटिस दिये गये। इस उपरान्त अपने...
गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित की गई पोस्टर प्रदर्शनी
चमोली:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में गाँधी जयंती पखवाड़े के अंतर्गत स्ववित्त पोषित बी.एड. विभाग में एक संवाद कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गयी। आयोजन में राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की टीम द्वारा निर्मित पोस्टर प्रदर्शनी व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा निर्मित गाँधी पोस्टर्स की प्रदर्शनी लगाई गयी। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक सोनी व...
ड्रग फ्री अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चरस के साथ 1अभियुक्त गिरफ्तार
चमोली : अवैध नशे के कारोबार करने वालो के खिलाफ चमोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है l पुलिस ने 1 किलो 11 ग्राम चरस सहित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l जिले मे अवैध नशे के प्रचलन के रोकथाम के लिए चमोली पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग की देखरेख...
मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक।
चमोली :मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण, संशोधन एवं परिवर्तन से संबधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा...
भूकंप की मॉकड्रिल में समझाए बचाव के टिप्स।
चमोली:जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जोशीमठ तहसील प्रशासन, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के साथ बुधवार को जोशीमठ में भूकंप को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त भवनों में से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए उपचार मुहैया कराने और रेस्क्यू ऑपरेशन संचालन के बारे में अभ्यास कराया गया। ताकि भूकंप जैसी आपदा में कम से...
कारागारों में श्रम नियोजित बंदियों की न्यूनतम मजदूरी का हुवा निर्णय
देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए ₹67 रूपये से बढ़ाकर ₹85, अर्द्धकुशल के लिए ₹52 से बढ़ाकर ₹65 और अकुशल के लिए ₹44 रूपये...
ब्रेकिंग:उतराखण्ड में भूकम्प के तेज झटकों से डोली धरती
ब्रेकिंग: उत्तराखंड की जनपद चमोली सहित अल्मोड़ा बागेश्वर हरिद्वार देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए 2:51 पर आई भूकंप से एक बार फिर से प्रकृति की इस हाल-चाल से लोगों घरों से बाहर निकले प्रशासन के अनुसार बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 4.6 रिएक्टर थी इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा और उसकी गहराई 10 किलोमीटर...
छात्रों के सम्मान में एबीवीपी मैदान में नारों के साथ क्रमिक अनशन शुरू, आमरण अनशन की दी चेतावनी
चमोली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चमोली इकाई की छात्र-छात्राओ ने महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रों के विभिन्न मांगो के समाधान को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। विगत लंबे समय से महाविद्यालय में छात्र छात्रों की परीक्षा परिणाम अंकतालिकाओ में यूनिवर्सिटी की ओर से हो रही त्रुटियों के समाधान के साथ ग्रह विज्ञान विषय शुरू...
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किए बद्रीविशाल के दर्शन
चमोली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे, ऋषभ पंत ने बाबा बद्री विशाल में पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बाबा केदार और...













