Home धर्म संस्कृति यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज होगें बन्द,

यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज होगें बन्द,

31
0

उत्तरकाशी: आज यमुनोत्री धाम में सुबह तीर्थ पुरोहितों द्वारा परंपरानुसार विधिवत पूजा अर्चना कर दोपहर 12:09 बजे अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, जिसके बाद मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी तथा शाम को अपने शीतकालीन प्रवास यमुना मंदिर खरसाली में विराजमान होंगी। जहां शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन होंगे। परंपरानुसार भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शनिदेव की डोली मां यमुना को लेने यमुनोत्री धाम जाएगी, जहां दोपहर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए छह माह तक बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से खरसाली गांव के लिए रवाना होगी।
यमुनोत्री धाम में सुबह तीर्थ पुरोहितों द्वारा परंपरानुसार विधिवत पूजा अर्चना कर दोपहर 12:09 बजे अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, जिसके बाद मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी तथा शाम को अपने शीतकालीन प्रवास यमुना मंदिर खरसाली में विराजमान होंगी।

जहां शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन होंगे। परंपरानुसार भैया दूज के पावन पर्व पर दोपहर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए छह माह तक बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से खरसाली गांव के लिए रवाना होगी।