गोपेश्वर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं विशेष पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्री विशाल के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर जनपद चमोली की सुख-समृद्धि, प्रदेश एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति तथा समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में श्रद्धा, आस्था और ज्ञान का महान पर्व है। इस शुभ अवसर पर भगवान बद्री विशाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल की कृपा से प्रदेश और देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सद्भाव बना रहे।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री बद्री विशाल से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। अंत में उन्होंने “ॐ नमो नारायण” का उद्घोष करते हुए समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








