Home राजनीति राजेन्द्र भण्डारी ने बद्रीनाथ के आशीर्वाद के साथ 2022 विधान सभा चुनाव...

राजेन्द्र भण्डारी ने बद्रीनाथ के आशीर्वाद के साथ 2022 विधान सभा चुनाव का किया संखनाद

27
0

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और धाम से ही आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। इस दौरान बदरीनाथ में यूथ कांग्रेस और कांग्रस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें चुनाव प्रचार पर रणनीति तय की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने चारों धामों के हक-हकूकधारियों को कोरोना के नाम पर परेशान किया है।


चारधाम यात्रा को बेवजह रोककर हक-हकूकधारियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले देवस्थानम बोर्ड को भंग कर धामों में पूर्व की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसमें युवा नेता आलोक मेहता को युवा कांग्रेस के बदरीनाथ नगर अध्यक्ष, आशीष कन्नी को युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष, अजय मेहता को सचिव, सत्यम राणा को सह सचिव, सूरज मेहता को यूथ कांग्रेस का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों का राजेंद्र भंडारी ने माल्यार्पण कर आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।

 

बदरीनाथ के पूर्व नगर अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण नैनवाल के संस्थान पर सांत्वना देने भी पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, कांग्रेस जिला महामंत्री राजेंद्र मेहता, बददेव मेहता, गुणानंद कोटियाल, जमुना प्रसाद रैवानी,उमेश सती, विपुल डिमरी, विनोद डिमरी, जयदीप मेहता आदि मौजूद थे।