Home Uncategorized सिया राम जन्म का हुवा मंचन, माया उपाध्याय के नाम रही...

सिया राम जन्म का हुवा मंचन, माया उपाध्याय के नाम रही सांस्कृतिक संध्या

36
0

संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला को शुभारंभ मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अलिंद पोखरियाल व संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भोलादत्त सती ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जहां मंचन पर भगवान राम व माता सीता के जन्म की लीला का मंचन किया गया। वहीं राम जन्म पर आयोजित उत्सव में कुमाऊंनी लोक गायिक माया उपाध्याय की ओर से गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पंाडाल में लोग देर रात तक थिरके। इसके साथ ही लीला में भगवान राम की ओर ताड़का वध की लीला के साथ दूसरे दिन की लीला का मंचन भी किया गया।


इस मौके थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, रामलीला मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, राकेश मैठाणी, विनोद पंत, मनवर नेगी, हेम दरमोड़ा, जगमोहन रावत, देवेंद्र फरस्वाण आदि मौजूद थे।