Home राजनीति कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज

24
0

ऋषिकेश: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत महानगर ऋषिकेश में पदयात्रा का शुभारंभ झंडारोहण के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया ।पदयात्रा गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर हरिद्वार मार्ग पर शान्ति फार्म में समाप्त हुई ।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कांग्रेस कर रही है वहीं दूसरी ओर देश की आज़ादी से कई वर्षों तक भाजपा व आरएसएस के लोगों कभी भी अपने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया और अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए दिखावा करने का ढोंग कर रहे हैं ।
ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में 9 अगस्त ( अगस्त क्रांति दिवस ) पर भारत जोड़ों तिरंगा पदयात्रा निकाल कर मंहगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी सहित देश को जाति व धर्म को बाँटने का जो काम भाजपा सरकार कर रही है।
कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि आज इस यात्रा की शुरूआत के माध्यम से जन जन को देश में केन्द्र सरकार द्वारा हो रही मनमानी जिसमें देश की धरोहरों को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचने का काम किया जा रहा उसके विषय में अवगत करवाना है इस यात्रा के माध्यम से हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख ईसाई के प्रतीकात्मक लोगों को पद यात्रा में शामिल कर यह संदेश देने का काम किया कि भारत देश में सब एक हैं आज जिस प्रकार सरकार देश को और देश के लोगों को धर्म के नाम पर तोड़ने का काम कर रही है वहीं इस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भारत और भारत के लोगों को जोड़ने का संदेश देने का काम कर रहे हैं ।कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।